माधुरी दीक्षित नेने ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर की है. इस पोस्ट में धक-धक गर्ल माधुरी एक कॉन्सर्ट में नजर आ रहीं हैं. माधुरी पॉप सिंगर बियोंसे के कॉन्सर्ट में पहुंचीं थीं. माधुरी दीक्षित के साथ में उनके पति श्रीराम नेने भी कॉन्सर्ट में पहुंचे. बियोंसे के गानों पर एक्ट्रेस झूमती नजर आईं.
पॉप सिंगर बियोंसे के कॉन्सर्ट में पहुंचीं माधुरी
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं. शेयर किए वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ काफी एंजॉय करती दिखाई दे रहीं हैं. इस कॉन्सर्ट को लेकर और पॉप सिंगर बियोंसे के बारे में एक्ट्रेस ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है. अपने पोस्ट के कैप्शन में माधुरी ने एक सवाल किया. साथ ही उसका जवाब भी खुद एक्ट्रेस ने ही दिया.
बियोंसे के लिए माधुरी ने लिखा कैप्शन
माधुरी ने अपने कैप्शन में लिखा कि ‘दुनिया पर कौन राज कर रहा है?’ अपने ही सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लड़कियां’. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि क्वीन बे हमारे ट्रिप की हाइलाइट बनीं. साथ ही माधुरी ने सिंगर बियोंसे की खूबसूरत परफॉर्मेंस के लिए उन्हें शुक्रिया कहा. साथ ही इस कॉन्सर्ट में शामिल कराने के लिए अपनी फ्रेंड अंजली रावल को भी थैंक्स कहा.
माधुरी के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
माधुरी दीक्षित के पोस्ट करते ही उनकी बियोंसे के कॉन्सर्ट की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. वहीं, इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी दिलचस्प कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा कि ‘ OMG Yess, दो आइकन एक ही स्टेडियम में क साथ!’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि ‘एक क्वीन, दूसरी क्वीन को देख रही है’. ये देखकर माधुरी और बियोंसे के फैंस काफी खुश नजर आए.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News