बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 काफी धमाकेदार चल रहा हैं. बिग बी कई सालों से कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं और हर नए सीज़न के साथ लोग उन्हें पसंद करते हैं. शो में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में जानकारी शेयर करने के अलावा, अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी और बॉलीवुड से कुछ दिलचस्प कहानियों के बारे में भी बात करते हैं.
इस महिला एथलीट ने बिग बी को गिफ्ट किए थे अपने विनिंग शूज
शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनके पास एथलीट दुती चंद के बारे में किस्सा शेयर किया. अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट अपूर्वा मल्होत्रा गेम शो खेल रहे थे. उन्होंने केबीसी में 80,000 रुपये जीते. इसके बाद अपूर्वा ने अपनी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड को रद्द करने का फैसला किया.
अमिताभ बच्चन ने दुती चंद के तोहफे के बारे में बात की
केबीसी में एक सवाल दुती चंद के बारे में था. हमेशा की तरह बिग बी ने एथलीट पर एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया. उन्होंने खुलासा किया कि एथलीट ने उन्हें अपने विनिंग शूज तोहफे में दिए थे. इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि वह दुती चंद द्वारा गिफ्ट किए गए जूतों की वजह से शो में दौड़े चले आते हैं. खैर, शो में बिग बी हमेशा बहुत मजाकिया अंदाज में रहते हैं.
बता दें कि दुती चंद ने 2019 में समलैंगिक रिश्ते में होने के बारे में भी बात की थी. झलक दिखला जा 10 के दौरान उन्होंने शो में अपने पार्टनर का परिचय कराया था. उन्होंने यह भी बताया कि प्यार किसी से भी कैसे हो सकता है. दुती ने कहा प्यार एक ऐसी चीज है जो लिंग, जाति, रंग नहीं देखता है. दिल जिसे चाहता है, उससे प्यार हो जाता है.
यह भी पढे –
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 21वें दिन भी ‘Gadar 2’ उड़ा रही गर्दा, OMG 2 की हालत अब हुई बेहद खस्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News