शााहरुख खान स्टारर और एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है और वे इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 30 अगस्त को चेन्नई में ‘जवान’ का प्री-रिलीज इवेंट था और इस दौरान फिल्म की टीम ने अपने कुछ एक्सपीरियंस शेयर किए.
‘जवान’ डायरेक्टर एटली ने फिल्म और शाहरुख खान को लेकर बात की. उन्होंने शाहरुख खान का तब का रिएक्शन शेयर किया जब एटली ने उन्हें अपनी वाइफ की प्रेगनेंसी की खबर दी थी. एटली ने खुलासा किया कि किंग खान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि वे अपनी वाइफ का ख्याल रखें.
किंग खान ने दी थी शूटिंग की फिक्र न करने की सलाह
प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एटली ने बताया कि शाहरुख ने पहले उन्हें बधाई दी और फिर कहा कि वे ‘जवान’ की शूटिंग के बारे में फिक्र न करें. शाहरुख ने ये भी कहा कि वे अपनी पत्नी कृष्णा प्रिया के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें. एटली शाहरुख खान के बारे में यह सब बताते हुए थोड़ा इमोशनल भी हो गए और उनकी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए.
शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बने एटली-कृष्णा
बता दें कि 16 दिसंबर, 2022 को एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेगनेंट होने की खुशखबरी दी थी. शादी के 8 साल बाद कपल एक बेटी पेरेंट्स बने और अपनी बेटी का नाम उन्होंने मीरा रखा. एटली और कृष्णा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की झलक भी दिखाई थी.
तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म!
‘जवान’ के बारे में बात करें तो फिल्म 7 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है. शाहरुख खान स्टारर फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी. ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे. वहीं दीपिका पादुकोण का खास कैमियो होगा.
यह भी पढे –
जानिए,सनी देओल ने कहा कि वे जब भी फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, वे दिवालिया हो जाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News