अन्नया पांडे और आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को पहले वीकेंड पर अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. वहीं, अनन्या के काम की भी काफी तारीफ की जा रही है. क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को शानदार रिएक्शन मिल रहा है. वहीं, अन्नया की ड्रीम गर्ल 2 से पहले आई फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकामयाब रही थी. अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को कुछ खास पसंद नहीं किया गया.
लाइगर को क्रिटिक्स से नहीं मिला अच्छा रेस्पॉन्स
अन्नया और आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 का काफी प्रमोशन किया. इसके साथ ही अन्नया से उनकी पिछली फिल्म लाइगर के फ्लॉप होने को लेकर भी सवाल किए गए, जिन पर एक्ट्रेस ने अपने अनुभव के बारे में बताया. अन्नया की फिल्म लाइगर साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर आई थी, जिसका जादू लोगों पर नहीं चल सका. इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था.
लाइगर के फ्लॉप होने पर बोलीं अन्नया
अन्नया ने ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के दौरान फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत की. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह अपनी पिछली फिल्म लाइगर के फ्लॉप होने पर क्या सोचतीं हैं. अन्नया ने पिछली फिल्म के फ्लॉप होने को लेकर कहा कि मेरा मानना है कि इंसान को हर चीज को अपने हिसाब से ढालना चाहिए. हर अनुभव से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. यह बात आपको समझाती है कि क्या गलत हुआ और कोई इससे बेहतर और क्या किया सकता है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं’.
ड्रीम गर्ल 2 कलेक्शन
फिलहाल अन्नया पांडे 25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ड्रीम दर्ल 2 के लिए तारीफें बटोर रहीं हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अन्नया पांडे के अलावा परेश राव, राजपाल यादव, अन्नू कपूर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती 4 दिनों में 45 करोड़ से ज्यादा की कमाी कर चुकी है.
यह भी पढे –
जानिए,सिर्फ किडनी नहीं…शरीर के इन अंगों में भी बन सकती है ‘पथरी’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News