शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जवान का नया ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. ट्रेलर के रिलीज से पहले ही शाहरुख ने फिल्म का नया गाना नॉट रमैया वस्तावैया रिलीज कर दिया है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ नयनतारा ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
जवान के नए गाने नॉट रमैया वस्तावैया की बात करें तो ये एक डांस नंबर है. ये गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गया है. गाने में शाहरुख का कूल अवतार फैंस को देखने को मिल रहा है. अपने डांस मूव्स से एक बार फिर शाहरुख ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस गाने को रिलीज हुए अभी 24 मिनट ही हुए हैं और इस गाने को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
विशाल ददलानी ने गाया गाना
नॉट रमैया वस्तावैया गाने को अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव ने गाया है. गाने को अनिरुद्ध ने कंपोज किया है और कुमार ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. गाने की बीट शानदार है. इसे सुनते ही आपके पैर थिरकने लगेंगे.
31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
शाहरुख खान की जवान का दूसरा गाना 31 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. पहले ट्रेलर से ही लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे. अब जबसे दूसरे ट्रेलर की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस को इसका इंतजार नहीं हो रहा है. शाहरुख खान ने खुद ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने लिखा था- ‘जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता. आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, मेरे साथ जवान का जश्न मनाएं. और क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें… क्या कहते हैं? तैयार!’
जवान की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.
यह भी पढे –
जलकुंभी यानी वॉटरक्रेस एक ऐसी हरी पत्ती है जिसका अनगिनत फायदे हैं,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News