कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट आनंद राजू से हुई और वह 12 लाख 50 की राशि जीत पाए. इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलकर हॉट सीट पर हर्षा वर्मा पहुंचीं. होस्ट अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट हर्षा का वेलकम किया. इस दौरान बिग बी और हर्षा के बीच मस्ती मजाक भी हुआ. फिर कंटेस्टेंट ने होस्ट अमिताभ बच्चन से ये भी पूछा डाला कि क्या वे अपने घर के किचन में जाते हैं. इसका बिग बी ने मजेदार जवाब दिया.
कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा क्या आप किचन में जाते हैं?
रसोई के सामान से रिलेटिड एक सवाल का जवाब देते समय, कंटेस्टेंट हर्षा वर्मा ने बिग बी से किचन में एंट्री न करने के बारे में मजाक किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूछा, “सर आप तो किचन में नहीं जाते होंगे आपको नहीं पता होगा.”इस पर अमिताभ बच्चन ने भी एक मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा, “तो मुझे बताओ आपको कैसे पता कि मैं कभी रसोई में नहीं गया? दरअसल आपने मुझे ग़लत समझा है कि मैं रसोई में नहीं जाता. मेरा बिस्तर किचन में ही लगा हुआ है. इसलिए, मैं किचन में जाता हूं.”
रोलओवर कंटेस्टेंट बनीं हर्षा
बिग बी के मजेदार जवाब को सुनकर केंटेस्टेंट और दर्शकों खूब हंसे, वहीं हर्षा वर्मा इस दौरान सीनियर बच्चन से मिलकर उत्साहित और भी हो गई थीं. वहीं कंटेस्टेंट हर्षा ने गेम अच्छे से खेलना शुरू किया और अपनी किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल किए बिना आसानी से 3 लाख 20 हजार रुपये का पड़ाव भी पार कर लिया. हालांकि वह 6,40,0000 रुपये के 11वें सवाल पर अटक गईं लेकिन ऑडियंस पोल की अपनी पहली लाइफलाइन का यूज करके वह ये राउंड जीतने में सफल रहीं. एपिसोड का एंड वर्मा द्वारा 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीतकर अगले एपिसोड के लिए रोलओवर कंटेस्टेंट बनने के साथ हुआ
यह भी पढे –
जानिए,सनी देओल ने कहा कि वे जब भी फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, वे दिवालिया हो जाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News