शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब एक्टर की फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस में गजब का क्रेज बना हुआ है. शाहरुख की ये फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग अब विदेशों के बाद इंडिया में भी शुरू हो चुकी है. जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. कुछ ही देर में फिल्म की कई सारी टिकटें बिक चुकी हैं.
मुंबई की कुछ जगहों पर शुरू हुई एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले ही अमेरिका में एडवांस बुकिंग से 1.2 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में भी शुरू हो गई है. वहीं इंडिया में अभी मुंबई की कुछ जगहों पर एडवांस बुकिंग खोली गई है. जिनको बुक करने में फैंस ने जरा भी देर नहीं लगाई है हैरान कर देने वाली बात ये है कि शाहरुख का क्रेज फैंस में इस कदर है कि ठाणे में लोगों ने 1100 रुपये तक में टिकट खरीदे. बता दें कि 15 मिनट में ही फिल्म का शो हाउसफुल हो गया.
इन भाषाओं में भी रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ एक पैन इंडिया फिल्म है. फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा. शाहरुख के साथ फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि जैसे दिग्गज एक्टर भी दिखाई देंगे. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी.
इस फिल्म में भी नजर आएंगे शाहरुख खान
बता दें कि ‘जवान’ शाहरुख़ की इस साल की दूसरी रिलीज़ है. इसके बाद, वो राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में दिखाई देंगे, जो दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है. वहीं इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई. ऐसे में सभी की निगाहें अब ‘जवान’ पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढे –
धुंधला दिख रहा तो हो जाइए सावधान ! आंख ही नहीं इन बीमारियों का भी हो सकता है खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News