कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन काफी अच्छे दोस्त हैं. रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के दौरान दोनों की फ्रेंडशिप हुई थी और वक्त गुजरने के साथ ये और गहरी होती चली गई. हाल ही में भारती के एक यूट्यूब वीडियो में जैस्मीन भसीन को कॉमेडियन के घर की विजिट करते स्पॉट किया गया था. इस दौरान जैस्मिन ने कुछ ऐसा कहा जिससे रुमर्स शुरू हो गए हैं कि भारती सिंह के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है.
क्या भारती सिंह दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट?
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त जैस्मीन भसीन के साथ एक खास पल को कैद किया. वीडियो में जैस्मीन की भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर की विजिट को दिखाया गया है.
इस दौरान जैस्मिन भारती के बेटे गोला (लक्ष्य) के साथ मस्ती करती और खेलती हुई नजर आती हैं. वहीं गोला भी जैस्मीन के बालों को ब्रश करता है तो जैस्मिन कहती हैं कि वह जानता है कि एक लड़की को कैसे खुश करना है. जवाब में, भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जैस्मीन जल्दी करले यार शादी.” इस पर जैस्मीन कहती हैं, “यार भारती आप पहले दूसरा बेबी करो, गोले के लिए छोटा बहन या भाई लाओ. हल्के-फुल्के अंदाज में, जैस्मीन ने ये हिंट दे दिया है कि भारती अब दूसरे बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं.
भारती सिंह प्रोफेशनल फ्रंट
भारती सिंह ने कई कॉमेडी शो में अपने ह्यूमर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. उन्होंने टीवी पर कई रियलिटी शोज भी होस्ट किए हैं. वे झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो की कंटेस्टेंट भी रही थीं. हाल ही में, भारती सिंह ने करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक कैमियो रोल भी किया था.
जैस्मिन भसीन प्रोफेशनल फ्रंट
वहीं जैस्मिन भसीन ने अपनी पहली तमिल फिल्म के साथ एक्टिंग करियर की शुरात की थी. उन्होंने ज़ी टीवी पर पॉपुलर रोमांटिक सीरीज टशन-ए-इश्क से टीवी पर शुरुआत की. भसीन ने रियलिटी-आधारित शो, ‘बिग बॉस सीजन 14’ में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. फिलहाल जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक म्यूजिक वीडियो की तैयारी कर रहे हैं.
यह भी पढे –
जानिए,सिर्फ बैठे रहने से ही नहीं, इन आदतों की वजह से भी बढ़ता है आपका वजन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News