तारा सिंह यानि सनी देओल ने पाकिस्तान में क्या गदर मचाया वो सभी ने देखा लेकिन ये किस्सा यहीं थमने वाला नही हैं बल्कि अब पाकिस्तान में तहलता मचाने की पूरी तैयारी कर ली है टाइगर और पठान ने. हम बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान की जो टाइगर 3 में एक साथ नजर आने वाले हैं और ये खास सीक्वेंस पाकिस्तान में ही सेट होगा. यानि सलमान की फिल्म में शाहरुख का कैमियो धमाकेदार ही नहीं जबरदस्त भी होगा.
टाइगर 3 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन इसके खास सीन की अपडेट्स पता चली है और ये सीन वही है जब शाहरुख पठान बनकर टाइगर 3 में एंट्री लेंगे. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पाकिस्तान की जेल में बंद टाइगर को बचाने पठान वहां पहुंचेगा और फिर से गदर मचेगा. इसके लिए तीन हिस्सों में शूटिग हुई है. जेल में शूटिंग के अलावा दूसरा हिस्सा एक पहाड़ी सीक्वेंस होगा जिसमे धमाकेदार एक्शन सीन होंगे. वहीं तीसरे हिस्से में बाइक पर शूटिंग की जाएगी जिसमे पाकिस्तान की सेना पठान और टाइगर के पीछे होगी.
मढ़ आइलैंड में बने सेट पर किया तगड़ा खर्चा
वहीं कहा जा रहा है कि इस खास सीन को मढ़ आइलैंड में शूट किया गया है जिसके लिए बड़ा सा सेट तैयार किया गया. इस सेट पर अच्छा खासा खर्चा हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक 30-35 करोड़ रूपए खर्च कर ये सेट बनाया गय है और इस सीक्वेंस को शूट किया गया है.
अगले साल होगी रिलीज
उम्मीद की जा रही थी कि इसी साल टाइगर 3 रिलीज होगी लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि फिल्म को अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है. वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि पाकिस्तान से कनेक्शन के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फायदा मिलेगा.
यह भी पढे –
दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना ये कॉम्बिनेशन कर देंगे आपको बीमार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News