शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. साल की शुरुआत में ही शाहरुख एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर अपने फैंस की एक्सपेक्टेशन बढ़ा चुके हैं. अब दर्शक उनकी अपकमिंग फिल्म से भी खासी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं. 7 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इसी बीच अब यूएई में एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं जिसमें ‘जवान’ शाहरुख की ही फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ती नजर आ रही है.
यूएई में एडवांस बुकिंग में पठान का रिकॉर्ड तोड़ रही जवान!
संयुक्त अरब अमीरात में जवान की बुकिंग इसकी रिलीज से 3 हफ्ते पहले ही शुरू हो चुकी है. वहीं अब इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जो खासे चौंकाने वाले हैं. दरअसल वेंकी रिव्यूज और सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही इसके 4, 800 टिकट बिक चुके हैं. आने वाले दिनों में जवान की रिलीज लोकेशंस और शो और बढ़ाए जाएंगे. जिसके बाद यूएई में जवान को पठान से भी बड़ी शुरुआत मिलने की उम्मीद की जा रही है.
कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन?
SRK की ‘पठान’ ने उत्तरी अमेरिका में पहले दिन 1.85 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं ‘जवान’ के अमेरिका में ‘पठान’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा कमाई करने की संभावना है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पठान’ विदेश में 37 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था. वहीं उसकी तुलना में एटली के निर्देशन में बनी जवान से 50 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन की उम्मीदें की जा रही हैं.
मल्टीस्टारर होगी फिल्म
जवान में जहां सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं वहीं इस फिल्म में नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News