सुबह खाली पेट कॉफी पीने से कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती हैं. इसमें सीने में जलन होना भी एक समस्या है. हार्ट बर्न से सीने के बीच दर्द या बेचैनी हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कॉफी की वजह से पेट का एसिड बनना बंद हो जाता है और पेट का पीएच लेवल कम हो जाता है. हां, अगर आप दूध के साथ कॉफी पीते हैं और पेट में पहले से ही कुछ है तो नुकसान कम हो सकता है. पीएच लेवल भी ज्यादा कम नहीं होता है.
सुबह उठते ही कॉफी पीना काफी नुकसानदायक है. जागने के एक घंटे बाद तक शरीर का कोर्टिसोल का उत्पादन हाई होता है. यह बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है. कॉफी में मौजूद कैफीन कोर्टिसोल के लेवल को बढ़ाने का काम करता है.जब शरीर पहले से ही हाई लेवल पर कोर्टिसोल का उत्पादन कर रहा है तो ऐसे में कैफिन इसकी क्षमता को कम करता है.
अगर आपकी डाइट बैलेंस है और आप कॉफी पी रहे हैं तो इससे कोलन को उत्तेजित करने और आंत के काम को बढ़ाने में मदद मिलता है.
हालांकि, अगर पेट खाली है और काफी पीते हैं तो इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. इससे इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम बिगड़ सकता है.
सुबह उठने के कम से कम एक घंटे बाद ही कॉफी या चाय पीना चाहिए. ब्लैक कॉफी के बजाय दूध वाली कॉफी पीने से आंत के सिस्टम पर कम प्रभाव पड़ता है. अगर सुबह उठने के बाद आप थका हुआ फील कर रहे हैं तो पूरी नींद लेने की कोशिश करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.जागने के बाद कॉफी के बजाय पानी पीना फायदेमंद होता है.
यह भी पढे –
जानिए,इतने अमीर होकर भी दो कमरों के फ्लैट में क्यों रहते हैं Salman Khan
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News