रात में दही खाना सही या नहीं? यह सवाल अगर आप किसी से पूछेंगे तो साफ जवाब मिलेगा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. आज हम जानेंगे कि रात में दही खाना सही है या गलत या हम सिर्फ एक मिथ को आंख बंद करके फॉलो कर रहे हैं. सवाल यह उठता है कि दही खाने का सही समय क्या है? अगर हम रात में दही खाते हैं तो क्या वह उतना ही फायदा पहुंचाता है जितना इसे दिन में खाने से होता है. आज इस आर्टिकल के जरिए आपके आसपास के सभी मिथ से पर्दा उठाने वाले हैं.
रात में दही खाने से कोई नुकसान नहीं है. हालांकि, जब भी कोई व्यक्ति रात में दही खाएं तो एक बात का जरूर ध्यान रखे कि इसे कम मात्रा में खाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक डेयरी प्रोडक्ट है जो फैट और प्रोटीन से भरपूर है, जिसे रात में कुछ व्यक्तियों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है, जिसकी वजह देर रात असुविधा या अपच हो सकता है. लेकिन अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं है, तो आप अपनी डाइट में एक सीमित मात्रा में दही को अपने रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार, दही में खट्टा और मीठा दोनों गुण होते हैं, और यह शरीर में कफ पैदा करती है. अगर आप इसे रात के वक्त खाते हैं तो आपको कफ की दिक्कत शुरू हो सकती है. साथ ही सांस लेने वाली नली में काफी ज्यादा बलगम बनने लगते हैं. हालांकि यह हर व्यक्ति के साथ नहीं होता है. केवल अस्थमा, खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को रात में इस खाने में बचना चाहिए क्योंकि इससे बलगम बनता है. दही वेजिटेरियन खाने में प्रोटीन का एक बहुत बड़ा सोर्स है. पेट और आंत के लिए एकदम अच्छा है. पाचन में सहायता करता है, कैलोरी में कम है. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा है. अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए घर पर ताजा जमा हुआ दही खाएं.
दही प्रोबायोटिक्स का एक भरपूर सोर्स है, जो जीवित बैक्टीरिया और यीस्ट हैं जो आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. ये प्रोबायोटिक्स पाचन में सुधार, इम्युनिटी को बढ़ाने और आंत के लिहाज से काफी अच्छा होता है. दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के लिए काफी अच्छा होता है. दही में विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन भरपूर होताा है, जो हेल्दी स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा होता है.
दही आम तौर पर सभी के लिए फायदेमंद होता है. जिन व्यक्तियों को लैक्टोज पचाने की दिक्कत या डेयरी उत्पादों से एलर्जी है, उन्हें दही खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, जिन लोगों को किडनी की समस्या या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें दही खाने से एकदम बचना चाहिए
दही खाने का सबसे अच्छा समय दिन का होता है, खासकर सुबह या दोपहर में, क्योंकि यह पचने में आसान होता है. आप इसे नास्ते या खाने के रूप में ले सकते हैं, जैसे कि चावल या सब्जियों के साथ. थोड़ी मात्रा में फल, जैसे केला या आम मिलाने से भी दही का स्वाद और पोषण मूल्य बढ़ सकता है.
यह भी पढे –
फिल्मों में किसी भी तरह के रोल कर सकते हैं अभिषेक बच्चन,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News