पूजा अपने पति से कार चलाना सीख रही थी।
पूजा (पति से)- देखिए कार का शीशा ठीक से नहीं लगा हुआ है।
पति (पूजा से)- क्यों, क्या गड़बड़ है?
पूजा(पति से)- इसमे मैं पीछे से आ रहा ट्रैफिक तो देख पाती हूं पर
अपना चेहरा नहीं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पति (पूजा से)- देखो, कभी-कभी गुस्सा भी लाभदायक होता है।
पूजा(पति से)- अरे नहीं, ये कैसे हो सकता है?
पति (पूजा से)- देखो कल तुम गुस्से में थी और तुमने सारा गुस्सा कपड़ो
पर उतार दिया। मेरे सारे कपड़े कितने साफ और उजले हो गए।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पति (पूजा से)- तुम इतनी अच्छी रोटियां नहीं बना सकतीं, जितनी अच्छी
मेरी मां बनाती थीं।
पूजा(पति से)- और तुम भी उतना अच्छा आटा नहीं गूंथ सकते, जितना
अच्छा मेरे पिताजी गूंथते थे।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पूजा(पति से)- क्या बात है, आप आधी रात को इस तरह पेरशान होकर
कमरे में क्यों टहल रहे हैं?
पति (पूजा से)- अपने ससुरजी की बात याद कर रहा हूं।
पूजा(पति से)- कौन सी बात?
पति (पूजा से)- जब मैं तुम्हारे घर शादी का प्रस्ताव लेकर गया था, तब
उन्होंने मुझसे कहा था कि यदि मैंने तुमसे शादी करने की हिम्मत की तो
वह मुझे उम्रकैद करा देगे।
पूजा(पति से)- हां, पर अब इस बात का क्या लेना देना?
पति (पूजा से)- अरे अब जाकर ही तो समझ में आया कि उम्रकैद ज्यादा
बेहतर थी?😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News