भोला बहुत घबराया हुआ थाने पहुंचा। थानेदार ने जब घबराहट का
कारण पूछा तो बोला, ‘मेरी पत्नी मायके गई हुई है। मैं आज सुबह जब
सोकर उठा तो देखा मेरे कमरे की अलमारी खुली थी, मेरा कीमती सामान
और रुपए चोरी हो चुके थे। सामान अस्त-व्यस्त था, संदूक टूटे हुए मिले।
मेरे ताेे हाथो के तोते ही उड़ गए……।‘
थानेदार ने कलम उठाई और तुरंत पूछा, ‘कुल कितने तोते थे?‘😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान
रखना। अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना।‘ कुछ
देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, ‘कोईर् आया था?‘
नौकर (मालिक से)- ‘जी हां आया था। उसने कहा कि दोनो हाथ ऊपर
उठाकर कोने में खड़े हो जाओ। मैंने ऑर्डर मान लिया और वह गल्ला
उठाकर चला गया।
एक आदमी कब्रिस्तान से गुजर रहा था। उसने एक आदमी को कब्र पर
बैठे देखा। उसने कब्र पर बैठे व्यक्ति से पूछा, ‘तुम्हें यहां पर डर नहीं
लगता?‘
कब्र पर बैठा व्यक्ति बोला, डरने की क्या बात है। अंदर गर्मी लग रही थी
इसलिए बाहर आ गया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
दिल्ली के सेठ जी के इकलौते बेटे को बहुत तेज रफ्तार से कार चलाने की
आदत थी। एक बार वह अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने आगरा
जाने लगा, तो सेठ जी से बोला- पिताजी, मेरी सलामती के लिए दुआ
कीजिएगा।
‘हां बेटा, लेकिन इस बात का ध्यान रखना कि मेरी दुआ की स्पीड 45
किमी. प्रति घंटे से ज्यादा की नहीं है।‘ सेठ जी बोले।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News