हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आए दिन चर्चा का विषय बनते रहते हैं. इस बीच शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है. ये वीडियो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के जरिए डायरेक्ट किए गए एक ब्रांड के एड का टीजर है.
सोमवार को शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. किंग खान की ओर से शेयर किया गया ये वीडियो एक ब्रांड के एड का टीजर है, जिसमें शाहरुख की झलक देखी जा सकती है. खास बात ये है कि शाहरुख खान के इस वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है.
एक पिता के तौर पर अपने बेटे आर्यन के डायरेक्शन में काम करना शाहरुख खान के लिए गर्व की बात मानी जा रही. इससे पहले शाहरुख खान और आर्यन खान डिज्नी की फिल्म ‘लायन किंग’ में बतौर वॉइस आर्टिस्ट काम कर चुके हैं. शाहरुख खान के इस लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
फिल्म ‘पठान’ की अपार सफलता के बाद फैंस शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि 2 जून 2023 को शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार एटली ने किया है. ‘पठान’ के बाद फिल्म ‘जवान’ में भी फैंस को शाहरुख खान का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.
यह भी पढे –
फैंस की भारी भीड़ से निकल सिक्योरिटी गार्ड से हाथ मिलाने पहुंचे Ranbir Kapoor
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News