आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी की तमाम फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस पार्टी में सलमान खान की एंट्री से लेकर उनकी एक्जिट तक बेहद खास रही. संगीता बिजलानी के साथ अभिनेता का जहां एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो वहीं उनकी को- स्टार रहीं भाग्यश्री और मोहनीश बहल की बेटियों के साथ भी उनकी के फोटो वायरल हो रही है.
सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उनके को-स्टार रहे मोहनीश बहल और भाग्यश्री की बेटियां भी अर्पिता खान की ईद पर्टी में पहुंची थीं. इंस्टाग्राम पर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने सलमान और भाग्यश्री की बेटी अवंतिका के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है.
वायरल हो ही इस फोटो में जहां सलमान खान काले रंग की शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रनूतन ब्लैक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग ही हैं. अवंतिका इस फोटो में पीले रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए प्रनूतन ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मल्टीवर्स में मैने प्यार किया. प्रेम, जीवन की बेटी और सुमन की बेटी, ईद.
फैंस भी इस फोटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. भाग्यश्री ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया. उन्होंने फोटो के साथ लिखा, ‘इतनी प्यारी और क्लीयर फोटो’. ये तस्वीर ऐसे समय में आई है, जब भाग्यश्री ने सलमान के साथ उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक रोल प्ले किया है.
बता दें, सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ 1989 में रिलीज़ हुई थी. इसमें सलमान खान, भाग्यश्री, मोहनीश बहल, आलोक नाथ और रीमा लागू कैसे कलाकार नजर आए थे. आपको बता दें, मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने 2019 में सलमान खान के प्रोडक्शन ‘नोटबुक’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी.
यह भी पढे –
फिल्मों में किसी भी तरह के रोल कर सकते हैं अभिषेक बच्चन,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News