भारत में नीता अंबानी को आम से लेकर खास तक हर शख्स बखूबी जानता है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सबसे सफल बिजनेस वुमन्स में से एक हैं. इसके साथ ही वो बेहतरीन डांसर, फैशनिस्टा और समाजसेवी भी हैं. उनकी खूबसूरती के भी सभी कायल हैं. नीता 3 बच्चों की मां हैं, इसके बाद भी वो आम हो या खास, हर इवेंट में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगतीं. क्या आप जानते हैं उन्हें और खूबसूरत बनाने में किसका हाथ है. तो चलिए जानते हैं कि नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट कौन हैं और उनकी सैलेरी पर नीता कितना खर्च करती हैं.
59 की उम्र में भी नीता अंबानी काफी खूबसूरत नजर आती हैं. उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मिक्की कांन्ट्रैक्टर का हाथ होता है. मिक्की अंबानी फैमिली के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. वो नीता ही नहीं बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी, बहू श्लोका मेहता अंबानी का भी मेकअप करते हैं.
मिक्की कांट्रेक्टर पहले टोक्यो में हेयर ड्रेसर का काम किया करते थे. फिर जब उनकी मुलाकात उस वक्त की बॉलीवुड स्टार हेलन से हुई, तो हेलन ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने की सलाह दी. बस फिर क्या था मिक्की ने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली और आज वो एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं.
मिक्की एक व्यक्ति का मेकअप करने के 75000 से 1 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं. मिक्की इंडस्ट्री में सबसे बिजी रहने वाले मेकअप आर्टिस्ट में से एक भी हैं तो आप सोच सकते हैं उनकी एक महीने की इनकम क्या होगी.
मिक्की के क्लाइंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में अंबानी फैमिली से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं. इसके अलावा मिक्की डॉन, दिल तो पागल है, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक और माय नेम इज खान जैसी कई फिल्मों में भी अपनी कला का नमूना पेश कर चुके हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News