मरने से पहले ससूर ने अपने दमाद से बोला –
मैं जा रहा हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
बस उसी दिन से दमाद दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा…
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है…
मतलब नहीं जाना है😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पत्नी- एक गेम खेलते हैं…!
राजू- कौन सा गेम…?
पत्नी – अगर मैं कलर का नाम लूं, तो
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
राजू- अगर मैं जीत गया तो…?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर…!
राजू (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं…!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, ‘ऑरेंज’
अब राजू बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल…?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राजू ने भगवान से पूछा- आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं?
भगवान- एक सेकंड के बराबर!
राजू- और करोड़ों रुपये?
भगवान- एक फूटी कौड़ी के बराबर!
राजू- तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं?
भगवान- क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड…!!!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
कंजूस आदमी- एक केला कैसे दिया?
केलेवाला- एक रुपये का।
कंजूस आदमी- 60 पैसे का देता है?
केलेवाला- 60 पैसे में तो सिर्फ छिलका मिलेगा।
कंजूस आदमी- ले फिर 40 पैसे, छिलका रख ले और केला दे दे…!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News