राजू ने नहाने के बाद बाथरूम से आवाज़ लगाई : “सुनो ज़रा तौलिया देना मेरा ”
पत्नी (गुस्से में ): तुम हमेशा तौलिये के बिना ही क्यों जाते हो ? अब नाश्ता बनाऊँ या तुम्हें तौलिया दूँ ?
बनियान भी धोकर नल पर टाँग देते हो वो भी मैं उठाऊँ … नहाने के बाद Wiper भी नहीं मारते तुम , कल तो Light भी बंद नहीं की…. गीले गीले पैर लेकर बाहर आते हो पहर पूरे घर में घुमते हो फ़िर उस पर मिट्टी पड़ जाती है और सारा घर गंदा हो जाता है , अपनी कामवाली बाथरूम साफ़ करने गयी फिसल कर गिर गयी और 3 दिन नहीं आयी , कितना बुरा हाल हुआ था मेरा काम करके…..
राजू (मन में सोचते हुए ) : तौलिया माँग कर गलती कर दी या शादी करके😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
जब लड़की अपने, पिता के घर होती है,” रानी ” बन कर रहती है…..
पहली बार ससुराल जाती है,” लक्ष्मी “,बनकर जाती है…….
और ससुराल में काम कऱते-करते ” बाई ” बन जाती है……
इस तरह लड़कियाँ “रानी-लक्ष्मी-बाई” बन जाती है…!!!
और फिर वो पति को अंग्रेज समझ कर बिना तलवार के ही इतना परेशान कर देती है कि
बेचारा पति, अंग्रेज न हो कर भी “अंग्रेजी” लेना शुरू कर देता है😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मुझे किसी ने सलाह दी की बीवी से बहस में नहीं जीता जा सकता इसलिए बस मुस्कुरा दिया करो
मैंने भी कोशिश की
बीवी : बहुत हंसी आ रही है आजकल तुम्हे ? लगता है तुम्हारा भूत उतारना ही पड़ेगा😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News