अमिताभ बच्चन इंडियन सिनेमा के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बॉलीवुड से लेकर सामाजिक और राजनीतिक हर मुद्दे पर वो अपने विचार रखते हैं. इतना ही नहीं अपने पिता की कविताएं और अपनी लिखी लाइनें भी वो यहां साझा करते हैं. फैंस भी उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं. वहीं उनकी पोस्ट में कुछ गलती हो जाए तो उनके चाहने वाले उनमें सुधार की भी सलाह देते हैं, जिसके बाद अब बिग बी ने ट्विटर के मालिक एलन मस्क से हाथ जोड़ कर एक गुजारिश की है.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बीती रात एक पोस्ट किया. बिग बी का ये पोस्ट ट्विटर के मालिक के नाम है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अरे, ट्विटर के मालिक भैया ये ट्विटर पे एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज!!! बार बार जब ग़लती हो जाती है, और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट, डिलीट करना पड़ता है, और ग़लत ट्वीट को ठीक कर के, फिर से छापना पड़ता है. हाथ जोड़ रहे हैं.’
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है. वहीं उनके कुछ चाहने वाले उन्हें सलाह भी दे रहे है. एक ने लिखा, ‘थोड़ा सतर्क होकर ट्वीट किया कीजिए.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘गलती ना हो इसका ध्यान रखें,’ बता दें, बिग बी ने ये ट्वीट 19 अप्रैल को देर रात 11:13 मिनट पर किया था.
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन अपने ट्विट्स को नंबर भी देते हैं. जैसा की उनके लेटेस्ट ट्वीट के आगे T 4622 लिखा है. कई बार इन नंबर को भी लिखने में गलती हो जाती है. हर कोई जानता है कि ट्वीट पोस्ट होने के बाद एडिट नहीं हो सकता, डिलीट करना ही उसका समाधान है. य
अमिताभ बच्चन उम्र बढ़ने के साथ-साथ और एक्टिव होते जा रहे हैं. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर भी वो पूरी तरह से सक्रीय हैं. ‘गुडबाय’ और ‘ऊंचाई’ के बाद उनकी तमाम फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. ‘गणपत’, ‘घूमर’, ‘प्रोजेक्ट के’, ‘बटरफ्लाई’ उनकी अपकमिंग फिल्में हैं.
यह भी पढे –
डायबिटीज के मरीजों को इन बातों पर कभी नहीं करना चाहिए यकीन,जानिए क्यों
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News