छोटे पर्दे पर कई सितारों ने प्यार के आगे न धर्म देखा, न उम्र देखी और ना ही अतीत देखा, जिन्होंने सिर्फ अपनी मोहब्बत से फैंस को कपल गोल्स दिया. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी उन्हीं में से एक हैं. दीपिका ने एक साल छोटे शोएब से धर्म की दीवार तोड़ साल 2018 में शादी कर ली थी और तब से वह छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा और इंस्पायर्ड कपल्स में से एक हैं. दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं.
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरी केमिस्ट्री की झलकियां दिखाते रहते हैं. दोनों एक्टर्स होने के साथ-साथ फेमस व्लॉगर्स भी हैं. हाल ही में, शोएब ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका को अपने पति की नजर उतारते हुए देखा गया. व्लॉग में देखा जा सकता है कि शोएब इब्राहिम के शूट पर जाने से पहले दीपिका कक्कड़ अपने पति के दोनों कान के पीछे काजल लगा रही हैं और फूंक मारकर उनकी नजर उतार रही हैं
इसके बाद शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनके मौजूदा घर में उनकी आखिरी ईद है, क्योंकि बगल में उन्होंने एक 2BHK अपार्टमेंट खरीदा है और जहां वह अभी रह रहे हैं, उसे और नए वाले को मर्ज करके 5BHK फ्लैट बनाया जाएगा. ईद से पहले घर का रेनोवेशन नहीं हो पाए. दोनों अपने नए घर के लिए शॉपिंग पर भी गए.
दीपिका और शोएब के घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है, दीपिका शादीके 5 साल बाद अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपनी प्रेग्नेंसी फेज से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
यह भी पढे –
जानिए पैरों में यह दिक्कत हो सकती है लिवर की समस्या का संकेत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News