ड्राई फ्रूट्स खाना स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है इन्हें सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाया जाता है. कुछ लोगों का मानना है कि गर्मियों में ड्राई फ्रूट खाने से मुंहासे, पेट की गर्मी बढ़ जाती है. ऐसे में आज हम जानेंगे कि गर्मी में ड्राई फ्रूट्स सेवन करने का सही तरीका क्या है और कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स हम गर्मियों में खा सकते हैं आइए जानते हैं इस बारे में.
किशमिश एक बहुत ही बेहतरीन ड्राइफ्रूट है, हालांकि ये शरीर में गर्मी पैदा कर सकती है. ऐसे में जब भी किशमिश खाएं आप 3 से 4 घंटे पहले इसे पानी में भिगोकर रख दें, जिससे इसकी गर्मी कम हो सके. इसके अलावा आप किशमिश को दूध में उबालकर खा सकते हैं.
खजूर और छुहारे का सेवन भी गर्मियों में किया जा सकता है.हालांकि दिन में 2 से 3 खजूर का सेवन पर्याप्त है.आप सीधे तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं.
गर्मियों में आप बादाम भी खा सकते हैं. लेकिन शरीर की गर्मी से बचने के लिए इसे रात भर भिगोकर रख दें, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है. जिसे पिंपल्स और बवासीर जैसी अन्य समस्याएं हो सकती है.
आप अंजीर के दो से तीन टुकड़ों का भी सेवन कर सकते हैं. लेकिन कोशिश करें कि आप इसे रात भर भिगो दें या फिर खाने से 4 से 5 घंटे पहले इसे जरूर भिगोकर रख दें. उसके बाद ही इसका सेवन करें.
अखरोट में उच्च मात्रा में आयरन, कैल्शियम, कॉपर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होती है. गर्मियों में इन्हें रात भर भिगोकर ही खाना चाहिए.
खुबानी एक लो कैलोरी ड्राई फ्रूट है. गर्मियों में आप खुबानी के 2 टुकड़े से अधिक ना खाएं. आप सूखे खुबानी के टुकड़े पानी में भिगोकर या दूध के साथ ले सकते हैं
यह भी पढे –
फल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इस वक्त खा लिए तो गड़बड़ भी हो सकता हैं,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News