जसमीत कौर ने अपने पति गोलू को टी वी के आस पास पागलों की तरह कुछ ढूंढते हुए देखा।
जसमीतः “क्या खो गया”
गोलू “मै देख रहा हूं कि कैमरा कहॉ छुपा रखा है इन लोगों ने”
जसमीतः “कैमरा, किसने, तुम्हे कैसे लगा कि कैमरा है”
गोलू “अरे उन्हे कैसे पता कि मै क्या कर रहा हूँ”
जसमीतः “किसे कैसे पता”
गोलू “अरे इन स्टार प्लस वालों को, वो महिला बार बार कैसे कहती है, आप स्टार प्लस देख रहे हैं, उसे कैसे पता चला?”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
हर सफ़ल पुरुष के पीछे एक महिला का योगदान होता है
हर असफ़ल पुरुष ले पीछे….कई महिलाओं का😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अगर आपके पिताजी गरीब हैं तो ये आपकी बदकिस्मती है,
अगर आपके ससुर गरीब हैं तो ये आपकी बेवकूफ़ी है.😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
खुदी को कर बुलन्द इतना और इतनी ऊंचाई पर पहुंच जा,
कि खुदा खुद तुझ से पूंछे…..
अबे गधे, नीचे कैसे उतरेगा…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
खिडकी खुली, जुल्फ़ें बिखरी,
दिल ने कहा दिलदार निकला.
पर हाय रे मेरी फ़ूटी किस्मत,
नहाया हुआ सरदार निकला.😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अटल जी जनसंख्या समस्या पर भाषण दे रहे थे,
भाषण में परिवार नियोजन जैसे उपाय अपनाने पर भी जोर दे रहे थे.
लालू जी पीछे बैठे बहुत देर तक सुनते रहे…आखिरकार उनसे रहा नही गया,
बोले:”अटल जी,आप चुप रहिये. बडे बुजुर्ग कह गये हैं, जिस काम का अनुभव नही हो, उसके बारे में बोलना भी नही चाहिये.”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News