दिनभर काम करने के बाद अगर आप पूरी नींद ना लें तो इसका असर आपके बॉडी पर जल्दी दिखाई देने लगता हैं. स्वस्थ रहने के लिए आपको भरपूर नींद लेना जरूरी होता है. अगर आपकी नींद अधूरी रह जाती हैं तो इसका असर हेल्थ के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी दिखने लगता हैं. कई बार आपने खुद भी महसूस किया होगा कि जब रात को नींद पूरी हो जाती हैं तो मन को शांति मिलती हैं. जिस दौरान आप सोते हैं उस समय सेल्यूलर प्रोसेस काफी हाई होता है, तब त्वचा कॉलेजन और इलैस्टिन प्रोडयूस्ड करती हैं.
जिस दौरान आप सोते हैं उस समय सेल्यूलर प्रोसेस काफी हाई होता है, तब त्वचा कॉलेजन और इलैस्टिन प्रोडयूस्ड करती हैं. नींद भरपूर लेने से स्किन की इलैस्टिसिटी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं. नींद सेहत की तरह ही सुंदरता बढ़ाने के लिए भी जरूरी होती है. क्योंकि जब आप अच्छी और गहरी नींद सोते हैं तो दिमाग रिलैक्स करता है और बॉडी खुद को रिपेयर करती है. रिपेयरिंग में स्किन रिपेयरिंग भी शामिल होती है. यही वजह है कि दिनभर काम करने के बाद जब रिलैक्स होकर सोते हैं तो आपकी स्किन भी रिलैक्स करती हैं.
एक अच्छी नींद आपकी सुंदरता और ग्लो को बढ़ाने का काम करती हैं. आमतौर पर स्किन के लिए लोग बाहर के कई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा समय तक आपको नेचुरल ग्लो नही दिला पाते हैं. इसके अलावा एक अच्छी नींद आपकी मेंटल हेल्थ को अच्छा और त्वचा को नेचुरल ग्लो दिला सकती हैं. कई लोगों को रात में देर तक जागने की आदत होती हैं, यह आदत आपको जल्द ही त्वचा पर बुढ़ापा दिखा सकती हैं.
यह भी पढे –
कीवी का ‘छिलका’ भी सेहत के लिए है फायदेमंद,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News