कर्मचारी – हेलो सर, मुझे आतंकवादियों ने पकड़ लिया है, दोनों हाथ काट दिए, आंख फोड़ दी, किडनी निकाल ली…
बॉस – देख ले… हो सके तो आजा, आज ऑडिट है…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रोहन अपनी बाइक से ऑफिस जा रहा था और आगे एक लड़की भी अपनी स्कूटी से चल रही थी…
उस लड़की ने अचानक ही राइट टर्न ले लिया, पप्पू की बाइक उसकी स्कूटी से जाकर टकरा गई…
रोहन ने कहा – मैडम, कम से कम हाथ या इंडिकेटर तो दिखा देते…
लड़की ने जवाब दिया – भैया, मैं तो रोज ही यहां से राइट टर्न लेती हूं, आप शायद नए हो…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रोहन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया ।
रोहन – बोलो बेबी, क्या मंगाऊं?
गर्लफ्रेंड – मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एंबुलेंस!
रोहन – अरे एंबुलेंस क्यों?
गर्लफ्रेंड – पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
डॉक्टर – आपने आने में देर कर दी…
रोहन (हैरान और उदासी भरे शब्दों में) क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर – मर नहीं रहे हो, छह बजे का अपॉइंटमेंट था और तुम सात बजे आए हो…
रोहन ने पहले डॉक्टर को कूटा उसके बाद अपना ईलाज करवाया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां… वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की ‘पूजा’ पहले हुई।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News