एक बार चूहा हाथी के मोहल्ले में प्यार कर रहा था। तो उसे देखकर हाथी ने चूहे को
धमकाया- ऐ चूहे की औलाद, मेरे मोहल्ले में ये प्यार करना छोड़ दे वर्ना मैं तुझे बहुत
मारुंगा। हाथी की बात सुनकर चूहे ने जवाब दिया- अपने मोहल्ले मैं तो कुत्ता भी शेर
होता है। मेरे मोहल्ले में आना तो बताऊंगा। हाथी बोला- ठीक है ऐसा ही करके देख
लेते हैं। जब हाथी चूहे के मोहल्ले में गया तो तमाम चूहे तीर कमान लिए हुए बैठे थे।
कुछ पेड़ पर भी चढे हुए थे। हाथी को देखकर उनका नेता बोला- मारो! मारो! चूहे की
ललकार सुनकर हाथी ने कई चूहों को अपने पैर के नीचे कुचल कर मार डाला।
हाथी ने पेड़ पर चढे चूहों को गिराने के लिए पेड़ पर टक्कर मारी तो एक चूहा छिटक
एक उसकी पींठ पर गिर गया। उसे पींठ पर गिरे देखकर दूसरे चूहे ने उसमें जोश भरते
हुए कहा- कुचल दे साले को। बच के ना जाने पाएएएएएए!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
तीन मित्र अपनी-अपनी पत्नियों के बारे में बातें कर रहे थे।
पहला मित्र : मेरी पत्नी तो इतनी मोटी है कि यदि वह तांगे में बैठे तो तांगे के पहिये
टूट जाते हैं।
दूसरा मित्र : मेरी पत्नी इतनी मोटी है कि वह रिक्शे में बैठे तो रिक्शा वाला चलाने से
इन्कार कर देता है।
इस पर दोंनों की बातें सुन रहा तीसरा मित्र बोला: अरे मित्रों! क्या छोटी-मोटी बातें कर
रहे हो। मेरी पत्नी तो इतनी मोटी है कि मैं उसका पेटीकोट लेकर धोबी के पास जाता
ुहूं तो वह यह कहकर धोने से इन्कार कर देता है कि यहां पर तम्बू नहीं धोए जाते।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News