फिल्म तेरे नाम से रातोंरात मशहूर हुई भूमिका चावला ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है. यकीन नहीं होता तो आज हम आपके लिए राधे की निर्जला का एक वीडियो लेकर आए हैं जिसमें वह मनोज तिवारी संग रोमांस करती नजर आ रही हैं. मनोज तिवारी और भूमिका चावला का यह वीडियो टी-सीरीज हमार भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. मनोज तिवारी और भूमिका चावला ने गंगोत्री गंगा 2 में एक साथ काम किया था. इस फिल्म से मनोज तिवारी और भूमिका चावला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
भूमिका चावला मनोज तिवारी की जोड़ी इस फिल्म में खूब जमी है. इस गाने को साधना सरगम ने गाया है. इस गाने के म्यूजिक और लिरिक्स अशोक घायल ने तैयार किए हैं. टी सीरीज हमार भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को 38000 बार देखा गया है. यूं तो पहले इस गाने की खबर किसी को नहीं थी लेकिन जब इस गाने की छोटी सी क्लिप फेसबुक पर वायरल हुई तो लोगों ने इस गाने को सर्च करके सुनना शुरू कर दिया. मनोज तिवारी और भूमिका चावला का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
भूमिका चावला ने अपने करियर में सलमान खान के साथ सबसे सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में काम किया था. इस फिल्म से भूमिका चावला को खूब पापुलैरिटी हासिल हुई थी. इस फिल्म में भूमिका चावला ने निर्जला का किरदार निभाया था. सालों बाद भी लोग उनके उस किरदार को भूल नहीं पाए हैं. ऐसे में जब उनका मनोज तिवारी के साथ यह वीडियो वायरल हुआ तो दर्शक भी उन्हें देख हैरान रह गए. यह वीडियो सॉन्ग साल 2013 में रिलीज किया गया था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News