शाहरुख खान फिलहाल ‘पठान’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में किंग खान अपनी क्रिकेट टीम को विराट कोहली की टीम के खिलाफ खेलते देखने के लिए कोलकाता भी गए थे. इस दौरान शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ स्पॉट किए गए थे. स्टेडियम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.
शाहरुख के फैन क्लब ने कोलकाता से एक्टर की एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्टर ब्लैक शर्ट और रिप्ड जींस में डैपर वाइब्स देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सुपरस्टार सभी के साथ हैप्पी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस को शाहरुख खान का ये अंदाज बेहद पसंद आया है. बिजी शेड्यूल के बाद भी एक्टर ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मुलाकात कर एक बार फिर अपने फैंस को इम्प्रेस कर दिया है.
वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस भी एक्टर की तारीफ में जमकर कसीदे गढ़ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “वह रियली में ग्रेट ह्यूमनिटी कर रहे हैं. मिस्टर खान. आप न केवल एक ग्रेट माइंड से ब्लेस हैं बल्कि लवली हर्ट वाले भी हैं किंग खान.” एक अन्य फैन ने लिखा, “किंग ऑफ हार्ट्स फॉर अ रीजन.”
‘पठान’ के बाद शाहरुख खान अब एटली की फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे. वह फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में नयनतारा, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा उनके पास राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ है जिसमें वे तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. ये फिल्म क्रिसमस 2023 के दौरान रिलीज होगी.फैंस शाहरुख खान की इन दोनों फिल्मों में उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News