मेगा सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हाल ही में ‘किसी का भाई किसी की जान’ की ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हुई हैं. इस बीच हम आपको भाईजान की’किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर फुल डिटेल्स बताने जा रहे हैं कि आप कब और कहां इसे देख सकते हैं.
एक दिन पहले सुपरस्टार सलमान खान ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है. जिसके अनुसार ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर कल यानी 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.
‘किसी का भाई किसी की जान’ की ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद फैंस इसके लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रविवार को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर रिलीज टाइमिंग की जानकारी दी है. जिसके मुताबिक कल शाम 6 बजे सलमान की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा.
सलमान खान की चाहने वाले ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए बेकरार हैं. अगर आप भी सलमान की इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले देखना चाहते हैं तो आप इसे सलमान खान फिल्म्स यूट्यूब चैनल और उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आसानी से देख सकते हैं.
गौर करें ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज डेट के बारे तो आपको सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म का इंतजार बस कुछ और दिन करना पड़ेगा. क्योंकि ईद 2023 के मौके पर 21 अप्रैल को ‘किसी का भाई किसी की जान’ की सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढे –
फल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इस वक्त खा लिए तो गड़बड़ भी हो सकता हैं,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News