साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. मौजूदा समय में सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी आने वाली फिल्म ‘शाकुंतलम’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस दौरान सामंथा से लंबे समय से चली आ रही बॉलीवुड वर्सेज साउथ डिबेट के बारे में पूछा गया. जिस पर बात करने से पहले तो सामंथा रूथ प्रभु ने साफ इनकार कर दिया है.
हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु से काफी समय से चली आ रही साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के सबसे सफल होने के मुद्दे पर छिड़ी बहस पर सवाल पूछा गया . इस पर सामंथा रूथ प्रभु ने ज्यादा बात करने से साफ मना कर दिया. हालांकि सामंथा रूथ प्रभु ने इतना कहा है कि- ‘नॉर्थ और साउथ की फिल्मों के बीच कोई दीवार नहीं है. मैं इस तरह की किसी भी बहस में नहीं पड़ना चाहती. एक फिल्म कलाकार के रूप में ये मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर सकती हूं. आज कल की ऑडियंस भी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में देखना पसंद करती है.’
मौजूदा समय में सामंथा रूथ प्रभु की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘शाकुंतलम’ का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सामंथा की ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद सामंथा रूथ प्रभु बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी, जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
यह भी पढे –
कद्दू के बीजों को फेंकने की कभी ना करें गलती, इसको खाने से मिलेंगे ये फायदे,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News