साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पति नागा चैतन्य से तलाक ले चुकी हैं. पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. हाल ही में खबरें आईं कि सामंथा ने नागा चैतन्य और शोभिता के रूमर्ड रिलेशनशिप पर कमेंट किया है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सामंथा रुथ प्रभु ने एक इवेंट के दौरान एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रूमर्ड रिलेशनशिप पर कमेंट किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा ने कहा है कि, ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है. जो लोग प्यार की वैल्यू नहीं जानते हैं, वो कितने भी लोगों को डेट करें, उनकी आंखों में आंसू आ ही जाएंगे. कम से कम उस लड़की को तो खुश रहना चाहिए.
अब सामंथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर एक रिपोर्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है’. इस तरह एक्ट्रेस ने एक्स हसबैंड के रिलेशनशिप की खबरों पर कमेंट करने की बात को सिरे खारिज कर दिया है.
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शाकुंतलम की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. ये मूवी 14 अप्रैल, 2023 को हिंदी के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी. इसके अलावा सामंथा के पास कुशी फिल्म है, जिसमें उनकी जोड़ी विजय देवरकोंडा के साथ दिखेंगी.
यह भी पढे –
क्या आप भी रात में बालों में तेल लगाकर सुबह शैंपू करती हैं,जानिए इसके नुकशान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News