बीते 2 अप्रैल को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट का मुंबई में आयोजित हुआ. इस अंबानी इवेंट सेरेमनी में हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम सुपरस्टार्स का जमावड़ा लगा रहा. वहीं इस खास प्रोग्राम में बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान और बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ शिरकत की. इस बीच सलमान और ऐश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान और ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि इस वीडियो के देखने के बाद आप ये समझ ही गए होंगे कि ये एक फेक वीडियो है, जो एडिट कर के बनाया गया है. सलमान और ऐश की राहें लंबे अरसे पहले ही जुदा हो गईं थी. ब्रेकअप के विवाद के बाद से फिर कभी भी फैंस को सलमान और ऐश्वर्या एक साथ नजर नहीं आए हैं.
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के इस फेक वीडियो को देखने के बाद लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- ‘प्लीज ऐसा मत करिए, सेलेब्स भी इंस्टाग्राम यूज करते हैं.’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- ‘भाई की बीवी और आराध्या का फॉरहेड मैं इस जन्म में कभी नहीं देख पाउंगा.’ मालूम हो कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके हैं सनम’ दी है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News