प्रीतो- मैंने तुमसे शादी करके गलत किया।
गुल्लू- क्यों ?
प्रीतो- मुझे तो ऐसा पति चाहिए था, जो मुझसे प्यारी प्यारी बातें करे…
मुझसे मजाक करे… रात को रोमांटिक गाने सुनाये…
गुल्लू- ओये तो मुझसे शादी क्यों की, एक रेडियो ले लेती !!!
एक आदमी किसी College के Toilet में गया…
अंदर टॉयलेट सीट पर बैठा तो सामने दीवार पर लिखा हुआ देखा…
इतना जोर अगर पढाई में लगाता तो तू आज किसी अच्छी सीट पर बैठा होता।
मोबाइल और इंटरनेट के इस युग में
बिना पासवर्ड लगा हुआ Wi-Fi मिल जाना…
पिछले जन्म में किए गए किसी पुण्य का ही सुखद परिणाम होता है।
******************************************************************
एक गधा Temple के पास चबूतरे पर बैठा रहता था
मंदिर में लोगों को पूजा करते देख गधा भी भगवान की भक्ति करने लगा।
भगवान गधे की भक्ति से प्रसन्न हुए और बोले मांगो तुम्हें क्या चाहिए ?
गधा-प्रभु मुझे अगले जन्म में गधा ही बनाना।
भगवान-हम तुम्हें दो बार गधा नहीं बना सकते, कुछ और मांगो।
गधा-तो प्रभु मुझे अगले जन्म में पति बना देना।
भगवान -चालाकी नहीं!
******************************************************************
शहर से पढ़ कर आए एक लड़के ने गांव में एक लड़की से पूछा
क्या तुम Facebook इस्तेमाल करती हो ??
लड़की: अरे नहीं! मैं तो वैसे ही इतनी गोरी हूं…😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News