माता-पिता अपनी बिटिया के लिए सुयोग्य वर खोजते वक्त दो बातों का ख्याल रखते हैं.
एक तो लड़का खाते-पीते घर का हो.
और दूसरी ये कि वो खाता-पीता न हो.😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
सपने में भगवान से मिलने पर एक शराबी ने कहा-नए साल में मुझे एक वरदान चाहिए…
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है।
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो
कैसा भी वास्तु दोष हो, दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है।
इस वास्तुकार से मेरा घर बनवा दो।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बिल्लू ने पत्नी को फोन किया: तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी: थैंकयू जान
बिल्लू: तुम बिल्कुल राजकुमारी के जैसी हो।
पत्नी: ओह माई गॉड, थैंकयू सो मच, और बताओ क्या कर रहे हो?
बिल्लू: बॉस बाहर गए हैं, फ्री था तो सोचा थोड़ा मजाक ही कर लूं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अनमैरिड बिल्लू ने बाबा से पूछा-पहले शादी करूं या देश बदलूं?
बाबा ने कहा-अगर तुम देश बदलना चाहते हो तो अभी बदल डालो,
क्योंकि अगर शादी हो गई तो तुम देश क्या, टीवी चैनल भी नहीं बदल पाओगे।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News