बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की लॉन्चिंग सेरेमनी में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आए थे. लगातार दो दिन चले इवेंट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, गीगी हदीद, आलिया भट्ट, वरुण धवन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास समेत तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी. व
रेड कार्पेट पर होस्ट कर रहीं अनुषा दांडेकर ने दीपवीर से इवेंट के बारे में पूछा था. इस पर दीपिका ने कहा कि इसे देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे. एक्ट्रेस ने कहा, “यह रियली वर्ल्ड क्लास था. यह कुछ ऐसा है जिसे हमने पहले कभी एक्सपीरियंस नहीं किया. ऐसे कई मोमेंट थे जब हम रो पड़े थे और ऐसे कई पल थे जब हमारे रोंगटे खड़े हो गए थे.
रणवीर ने कहा, “इस थिएटर की एकॉस्टिक क्वालिटी शानदार है. मैंने दुनिया के किसी भी थिएटर में इसका एक्सपीरियंस नहीं किया है. मैं हर ड्रमबीट को महसूस कर सकता था. यह एक सेंसरी एक्सपीरियंस था. इसने मुझे एक भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस कराया.” बता दें कि इवेंट के दूसरे दिन रणवीर ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी थी. उन्होंने अपने गानों पर जमकर डांस किया और अपने रैप से ऑडियंस को एंटरटेन भी किया.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. वहीं दीपिका के पास ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ और प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ पाइपलाइन में है.
यह भी पढे –
जरूर पिएं इतने गलास पानी, नहीं तो हो सकती है किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News