अनुपम खेर बॉलीवुड के बेहतरीन सितारों में से एक हैं. वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को हैरान कर देते हैं. अनुपम खेर अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं. अब उन्होंने सिंगिंग डेब्यू किया है. एक्टर ने एक फिल्म के लिए गाना गाया है, जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने फैंस को दी है.
अनुपम खेर ने अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनो के लिए के लिए एक गाना गाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम और अनुराग बासु के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रहे हैं. एक्टर कहते हैं, ‘दोस्तों मैं हमेशा कहता हूं कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और आज मेरे साथ वो हुआ है.
एक्टर कहते हैं कि ‘मुझे बहुत अच्छा लगा’. इस पर प्रीतम बोलते हैं कि आपने बहुत अच्छा गाया. अनुपम खेर ने प्रीतम से कहा, ‘मेरी आंखों में इस समय खुशी के आंसू हैं. आपके लिए गाना मेरा सपना था जो अब पूरा हो गया.’ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘सपने सच होते हैं. मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे प्रीतम के म्यूजिक डायरेक्शन में अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में गाने का मौका मिलेगा, लेकिन मैं कहता हूं कि कुछ भी हो सकता है. मेरी तो निकल पड़ी.
वर्क फ्रंट की बात करें अनुपम खेर पिछली बार फिल्म शिव शास्त्री बेलबोआ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने नीना गुप्ता के साथ काम किया था. अब वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘बेंड इट लाइक बैकहम’ में दिखेंगे. इसके अलावा वह ‘कागज 2’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘नौटंकी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं.
यह भी पढे –
फल खाते वक्त कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है ये गंभीर नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News