हाल ही में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. ये वीडियो कुछ तस्वीरों का कलेक्शन है, जिसमें काम्या ‘बालिका वधु’ फेम प्रत्यूषा बनर्जी के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो को यादों के तौर पर काम्या पंजाबी ने फैंस के साथ इंस्टा पोस्ज के जरिए शेयर किया है. इस वीडियो में काम्या पंजाबी के साथ तमाम तस्वीरों में प्रत्यूषा बनर्जी नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस के इस वीडियो में प्रत्यूषा बनर्जी के साथ बिताए बेस्ट मोमेंट्स के क्लिक्स हैं, जिन्हें शेयर कर काम्या काफी इमोशनल हुईं. उन्होंने इसो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कभी-कभी सोचती हूं कहा होगी तू..हमें याद करती होगी? खुश तो होगी ना? क्या देख रही होगी हम सबको? फिर सोचती हूं न ही देखें तो अच्छा है. न याद करे कभी हमें.भूल जाए सब कुछ.बस खुश रहे.. बहुत खुश. लेकिन मैं तुझे हमेशा याद रखूंगी. फर्स्ट अप्रैल.’
काम्या पंजाबी ने अपने पोस्ट में प्रत्यूषा के प्रति अपना स्नेह दर्शाती दिखीं. काफी भावुक होकर उन्होंने अपने मन की बातें यहां सवालों के तौर पर लिखीं. जिसे देख कर फैंस भी काफी इमोशनल नजर आए. वीडियो में कमेंट कर कई लोगों समेंत कुछ सेलेब्स के भी कमेंट नजर आए.
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘जैसे आपने प्रत्यूषा का साथ दिया है, उसके लिए फाइट की है, आपको सेल्यूट है. ट्रू फ्रेंडशिप और ट्रू ह्यूमैनिटी.’ एक ने कहा- ‘तुम सच्ची दोस्त हो काम्या मुझे याद है कैसे मैच छोड़ कर तुम भागते हुए हॉस्पिटल आई थीं.’
यह भी पढे –
जानिए,अपेंडिसाइटिस आपकी जान भी ले सकता है ,ऐसे संकेत मिले तो तुरंत कराएं इलाज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News