रिंकू दारू पीकर रात को घर देर से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर खड़ी थी…!
रिंकू: कितना काम करोगी तूम…? लाओ ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या…? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली…!
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मास्टर जी: इस मुहावरे का अर्थ बताओ ‘सांप की दुम पर पैर रखना’।
रिंकू: पत्नी को मायके जाने से रोकना।
अब मास्टर जी ये समझ नहीं पा रहे थे कि बच्चे को बाहर निकालें या क्लास का मॉनिटर बना दें।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रिंकू: जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिए, मेरे दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर: आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिए।
रिंकू: कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर: आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिए।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर: सर क्या आपको मेरी आवाज सुन पा रहे हैं?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर: सर प्लीज, जवाब दीजिए, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
रिंकू: हां-हां, माफ कीजिए। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिख लें।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News