राघव बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी: शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो..!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राघव: तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
पिंकी: लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले।
राघव: वह कैसे?
पिंकी: जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार ही हो..!!
राघव चुप…!!!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राघव बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
डॉली: बदतमीज़!!! …क्या कर रहे हो??
राघव: आईटीआई और आप?
लड़की ने की चप्पलों से पिटाई..!!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अपनी महबूबा की आंखों में आंखे डालकर एक देहाती राघव देसी भाषा में बोला…
राघव: सुनीता, हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
तभी बाजू से गुजरते हुए एक बूढ़े आदमी ने कहा: काये बेटा नैक देखियो कि आगे बाले चौराहे पे जाम लगो है का…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
गर्लफ्रेंड की जबरदस्ती तारीफ करते समय
लड़कों में डिसकवरी चैनल के उस कमेंटेटर की आत्मा घुस जाती है,
जो लकडबग्घी को भी ‘खुबसूरत और आकर्षक’ बोलता है !!!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News