पिंटू(पत्नी से)- अरी भागवान, देखो कभी-कभार गुस्सा भी लाभदायक
होता है।
पत्नी (पिंटूसे)- अरे नहीं, ये कैसे हो सकता है?
पिंटू (पत्नी से)- कल तुम गुस्से में थी और तुमने सारा गुस्सा मेरे कपड़ो
पर उतार दिया। देखो मेरे सारे कपड़े कितने साफ और उजले हो गये है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
किसी बात पर अनबन होने पर पिंटू ने गुस्से में आकर अनपढ़ पत्नी को
एक तमाचा जड़ दिया।
पत्नी की आंखो में आंसू देखकर पिंटू को उस पर दया आ गई। वह पत्नी
को प्यार से समझाते हुए बोला, ‘प्रिये! हाथ उसी पर उठता है जिसे हम
प्यार करते है।’
इतना सुनते ही दोगुने उत्साह के साथ पिंटू को तमाचा मारते हुए पत्नी ने
कहा, ‘आप क्या समझते है, मेरा प्यार आपसे कम है।’😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पिंटू अपनी बीमार पत्नी के बिस्तर के पास बैठा उसे दिलासा दे रहा था।
एकाएक पत्नी ने पति का हाथ अपने हाथ में लेते हुए कहा, ‘प्रिय, मैं तुमसे
एक वादा चाहती हूं।’
‘कैसा वादा?’ पिंटू ने घबराकर पूछा!
पत्नी ने कहा, ‘यदि मैं मर जाऊं और तुम दूसरी शादी करो तो मेरे कपड़े
अपनी दूसरी पत्नी को मत पहनने देना।’
‘मैं वादा करता हूं कि ऐसा ही होगा। वैसे भी रेखा तुमसे दुबली है, उसे
तुम्हारे कपड़े आएंगे ही नहीं।’
पिंटू ने विश्वास दिलाते हुए कहा।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News