अपने कमरे में पहुंचकर पिंकी ने देखा कि उसका पति बड़ी तेजी से कुछ
ढूंढ रहा है। उसने कमरे की हर चीज को उलट-पुलट कर रख दिया है।
पिंकी (पति से) ‘क्या ढूंढ रहे है, आप?’
पति (पिंकी से)- ‘यहां कही न कही कैमरा छुपा हुआ है!’
पिंकी (पति से)- ‘आपको कैसे पता चला कि यहां कोई कैमरा छुपा हुआ
है!’
पति (पिंकी से)- टीवी पर आने वाला यह लड़का जानता है कि मैं क्या देख
रहा हूं। हर पंद्रह मिनट में वह कहता है कि आप देख रहे है स्टार टीवी
अब तुम्हीं बताओ बिना कैमरे के वह कैसे जान सकता है कि मैं क्या देख
रहा हूं?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पिंकी (पति से) – सुनो जी मैं मर जाऊंगी तो क्या तुम दूसरी शादी
करोगे?
‘विकट प्रश्न है।’ पति विचलित स्वर में बोला, ‘इसका जवाब देना ठीक
नहीं होगा।’
पिंकी(पति से)- क्यों भला?
पति (पिंकी से)- क्योंकि मेरे ‘हां’ करने पर तुम नाराज हो जाओगी और
‘न’ करने पर ‘वह’ नाराज हो जाएगी।’😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News