हाल ही में इंटरनेट के गलियारों पर कई गाने ऐसे रहे हैं जिन्होंने दर्शकों का प्यार पाते हुए 100 से 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया है. जिनमें से एक गाना आपकी चहीती नीलम गिरी का भी है. घुंघट में अपना मुंह छुपाए नीलम गिरी का यह गाना इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. 6 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने पर व्यूज की गिनती थमने का नाम नहीं ले रही है. नीलम गिरी का यह गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया था. रिलीज होने के तुरंत बाद भी यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में आया था तो वहीं फिर एक बार इस गाने की बात इसलिए उठी है क्योंकि यह गाना 200 मिलियन क्लब में शुमार हो चुका है.
इस गाने में आप नीलम गिरी को मांग में सिंदूर लगाए गले में नौलखा हार पहने ठुमके मारते देखा जा सकता है. नीलम गिरी के इस गाने का टाइटल ‘दिलवा ले गईले राजा’ रखा गया है. इस गाने को मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. शिल्पी राजा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे अधिकतर गानों में शिल्पी राज के कई गाने शुमार रहते हैं. नीलम गिरी के इस गाने को चाहने वालों का भरपूर प्यार मिला है. इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. इस गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है.
प्रवेश लाल यादव निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड को मैनेज करते हैं और ज्यादातर भोजपुरी गाने यही प्रोड्यूस करते हैं. प्रवेश लाल यादव अच्छे एक्टर तो हैं ही साथ ही अच्छे प्रोड्यूसर भी हैं. इस गाने में नीलम गिरी का हॉट एंड स्पाइसी लुक किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है. लाल घूंघट के पीछे मुंह छुपाए जिस तरह नीलम गिरी बैली डांस करते हुए अपनी कमर लचका रही हैं वह यकीनन देखने में काफी शानदार है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News