सेठ जी (छोटू से)- ‘तुमने आज मुझे नदी में डूबने से बचाया है। यह लो
दस रूपए का नोट। भुनाकर पांच रूपए तुम ले लो और पांच मुझे लौटा
दो।‘
(छोटू – सेठ जी, यहां तो कोई दुकान भी नहीं है नोट कहां भुनाया जाए।
आप इसे अपने ही पास रख लीजिए। जब दोबारा डूबे तो मुझे दस रूपए
का नोट दे दीजिएगा।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
(छोटू (अपने दोस्तो से शेखी बघारते हुए)- मैंने एक ही दिन में शेर की
गर्दन तोड़ दी, चीते के दो टुकड़े कर दिये और एक हाथी की टांग तोड़ दी।
दोस्त (हैरानी से)- फिर क्या हुआ?
छोटू – हुआ क्या? दुकानदार ने अपने खिलौनो की तोड़फोड़ के जुर्म में
मुझे जेल भिजवा दिया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पत्नी (छोटू से)- कितनी बार कहा है कि अपने बालों में खिजाब लगाओ,
बुड्ढे नजर आते हो।
छोटू(पत्नी से)- अरे भाग्यवान! अगर मैंने बालों में खिजाब लगा लिया तो
लड़कियो से बेधड़क बात नहीं कर पाऊंगा।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News