एक बार एक धोबी का गधा खो गया। उसे ढूंढते-ढूंढते उसका पूरा दिन निकल गया
लेकिन गधा नहीं मिला। परेशान होकर धोबी एक पेड़ पर चढकर चारों तरफ गधे को
देखने लगा। इस बीच एक प्रेमी युगल आकर पेड़ के नीचे बैठ गया और प्रेमी ने
प्रेमिका की आंखों में आंखें डालकर कहा- डार्लिंग! तुम्हारी आंखों में मुझे सारी दुनिया
दिखाई दे रही है।
उनकी बातों को सुन धोबी निवेदन करते हुए बोला-भैया, अगर आपको हमारा गधा
दिखाई दे तो बता देना। कहीं खो गया गया है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राधा- क्या बात है जानू, बहुत उदास लग रहे हो।
प्रेमी- हां, मैंने अभी करुणान्त पुस्तक पढी है।
राधा- कौनसी पुस्तक?
प्रेमी- बैंक की पास बुक।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राधा(शरमाते हुए)- तुम मुझे बहुत प्यार करते हो।
प्रेमी- हां, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।
राधा- जब मैं मर जाउंगी तो तुम बहुत रोओगे।
प्रेमी- हां, मैं बहुत रोऊंगा।
राधा- तुम कैसे रोओगे, मुझे रोकर बताओ?
प्रेमी-ठीक है, पहले तुम मर कर बताओ।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News