एक बार पिंटू कहीं जा रहा था कि उसे एक आवाज आई.
उसने देखा कि एक मेंढक उसे पुकार रहा था, मेंढक कह रहा था – अगर तुम मुझे ‘किस’ करोगे तो मैं एक खुबसूरत लड़की में बदल जाउंगा.
उस पिंटू ने मुस्कुरा कर मेंढक को देखा और उसे उठा कर अपनी जेब में रख लिया.
थोड़ी देर बाद मेंढक फ़िर बोला – अगर तुम मुझे ‘किस’ करोगे तो मैं एक खुबसूरत अमीर लड़की में बदल जाउंगा और तुम मुझसे शादी कर सकते हो.
पिंटू ने मेंढक को अपनी जेब से निकाला, उसे देखा और मुस्कुरा कर वापस अपनी जेब में रख लिया.
थोड़ी देर बाद मेंढक फ़िर बोला – अगर तुम मुझे ‘किस’ करोगे तो मैं एक खुबसूरत लड़की में बदल जाउंगा और तुम मुझसे शादी कर सकते हो, और मेरी सारी दौलत भी तुम ले सकते हो.
पिंटू ने मेंढक को फ़िर अपनी जेब से निकाला, उसे देखा और मुस्कुरा कर वापस अपनी रखने लगा.
मेंढक चिल्लया – अरे, कैसे मर्द हो तुम? मैं तुमसे कह रहा हूँ कि अगर तुम मुझे ‘किस’ करोगे तो मैं एक खुबसूरत लड़की में बदल जाउंगा और तुम मुझसे शादी कर सकते हो, और फ़िर मेरी सारी दौलत भी तुम ले सकते हो.तुम मुझे ‘किस’ क्यों नहीं करते?
पिंटू बोला – क्योंकि मैं एक सॉफ़्टवेअर इंजीनियर हूँ, प्रेमिका और बीबी के लिये मेरे पास समय नहीं है, मगर एक ‘बोलने वाला’ मेंढक वाकई ‘कूल’ है.😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
सरदार जी दिल्ली गये। घंटाघर के पास उन्हे लगातार घडी की ओर निहारता देख एक व्यक्ति ने उन्हे प्रस्ताव दिया “आप यह घडी खरीद सकते हैं, लाइये हजार रुपये”। सरदार जी प्रसन्न हुए, फौरन हजार रुपये निकाल दिये। वह व्यक्ति “अभी सीढी लाता हूँ” कहकर गायब हो गया। काफी देर इंतजार करने के बाद सरदार जी को भान हुआ कि वे ठगे गये हैं। निराश वे सराय वापस चले गये। अगले दिन उसी जगह फिर से घडी देखते हुए वही व्यक्ति उन्हे मिल गया और उसने फिर से वही प्रस्ताव उन्हे दिया, सरदार जी सतर्क थे बोले “लेकिन इस बार सीढी लेने मै जाऊंगा”।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
दो सरदार एक क्लिनिक के बाहर बैठे थे, उनमें से एक जोरों से रो रहा था।
उनके बीच का संवाद
दूसराः “क्यों रो रहा है?”
पहलाः “मै खून की जॉच कराने आया था”
दूसराः “तो, डर गया क्या”
पहलाः “अरे उन्होने मेरी उंगली में छेद कर दिया”
अब दूसरा सरदार जोरों से रोने लगा
पहलाः “अब तुझे क्या हुआ”
दूसराः “अरे मै पेशाब की जॉच कराने आया हूं”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News