पिंकू और उसकी पत्नी में अनबन हो गई
और उन्होंने एक दूसरे से बोलना बंद कर दिया।
एक दिन आदमी को सुबह 5 बजे की रेलगाड़ी से कहीं जाना था।
इसके लिये 4 बजे जागना जरूरी था लेकिन वह भी पहले नहीं बोलना चाहता था।
लिहाजा उसने कागज पर नोट लिखा- ”मुझे 4 बजे जगा देना” और पत्नी के सिरहाने रख दिया ।
सुबह जब वह उठा तो 9 बज रहे थे।
उसकी ट्रेन छूट चुकी थी।
गुस्से से भन्नाया हुआ वह पत्नी पर चिल्लाने ही वाला था कि उसकी नजर…
सिरहाने रखे कागज के टुकड़े पर पड़ी, जिस पर लिखा हुआ था- 4 बज गये, जाग जाइये।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बिस्किट बनाने वाली कंपनियों को विनम्र निवेदन:
Parle G वालों से निवेदन है कि बिस्किट के घोल में थोडा सा अंबुजा सीमेंट भी मिला कर दें।
चाय में डुबोते ही ग़श खा कर उसी कप में आत्महत्या कर लेता है।
रस्क डुबो के खाने वालो से निवेदन है कि
चाय पीते समय बंगाली भाषा का प्रयोग करें, अमी चाय खाबो।
एक रस्क चाय में डुबोते ही आधा कप खाली हो जाता हैऔर…
2 रस्क में आप चाय खा जाते हैं।
पिंकू- डॉक्टर ने कहा था कि वो दो सप्ताह में मुझे पैरों पर खड़ा कर देगा।
दोस्त- अच्छा, क्या वह ऐसा कर पाया???
पिंकू- हां, उसका बिल चुकाने के लिए
मुझे अपनी कार जो बेचनी पड़ी !!!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News