रीना का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं।
रीना- क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा।
रीना- ओह नो, अब मैं क्या करूंगी?
डॉक्टर- धीरज रखिये, ईश्वर सब ठीक करेगा।
रीना- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है,
दरअसल मैंने कल ही नई सैंडिल खरीदी है…
और उस दुकान पर लिखा था- बिका माल वापस नहीं होगा !😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पति-पत्नी अपने बेटे को पार्क घुमाने ले गए,
वहां दोनों में इस बात को लेकर बहस हो गई कि
उनका बेटा किससे ज्यादा प्यार करता है- मम्मी से या पापा से !
काफी देर तक झगड़ने के बाद…
दोनों ने फैसला किया कि वो पार्क में खेल रहे
अपने बच्चे पर चुपके से कंकड़ फेकेंगे,
बच्चा डर जाएगा और दोनों में से किसी ना किसी को जरूर आवाज लगाएगा।
अगर मम्मी बुलाएगा तो मम्मी की जीत होगी
और अगर पापा बुलाएगा तो पापा की जीत होगी।
दोनों बच्चे के पास पहुंचे और एक पेड़ के पीछे छिपकर बच्चे पर एक कंकड़ मारा।
इस पर बच्चा गुर्राते हुआ बोला- अबे, किस बेवकूफ की शामत आई है !😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News