बिग बी अमिताभ बच्चन पिछले काफी दिनों से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को झेल रहे हैं. दरअसल फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ की शूटिंग के दौरान उनको पसलियों में काफी चोट लग गई थी. जिसके बाद से वो इलाज करा रहे हैं और इन दिनों आराम कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में सदी के महानायक को एक और दर्दनाक समस्या ने घेर लिया है. इसका जिक्र खुद अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के साथ अपने हाल ही के ब्लॉग में किया है.
19 मार्च को अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी कि पसलियों का दर्द तो जारी ही है लेकिन पैर के पंजे की दिक्कत ने पसली से ज्यादा दर्द देना शुरू कर दिया है. ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि, “ कैलस तो था ही उसके नीचे एक छाला भी हो गया है. जिसने परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया है.’’ अमिताभ बच्चन ने अपनी परेशानी के बारे में बात करते हुए लिखा कि, “इसके लिए पैर को गुनगुने पानी में भी डुबोने का उपाय किया लेकिन ये भी बेअसर साबित हुआ.
कॉर्न और कैलस स्किन का एक पैच होता है जो शरीर में कहीं भी बढ़ सकता है. लेकिन अधिकरतर मामलों में ये पैर के तलवे में ही देखा जाता है. कई बार ये खुरदुरा पैच होता है तो कई बार ये गांठ की तरह होता है. इसे आम भाषा में कील या गांठ भी करते हैं. अमूमन ये पेनलेस होते हैं लेकिन अगर इन्फेक्शन हो जाए तो ये बेहद दर्दनाक होता है.
यह भी पढे –
स्वाद में नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं किचन में रखे ये मसाले,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News