‘कोटा फैक्टरी’ में ‘जीतू भैया’ रोल से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले जितेंद्र कुमार को ओटीटी दुनिया में फेम मिला. आज के टाइम में जितेंद्र कुमार का नाम ओटीटी प्लेटफॉर्म के बहुत ही बेहतरीन कलाकारों में लिया जाता है. जितेंद्र कुमार बहुत ही बेहतरीन कलाकार होने के साथ करोड़ों की दौलत के भी मालिक हैं. आज उनके पास जो कुछ भी है वो सब उनकी की गई मेहनत का ही फल है. आइए जानते हैं ओटीटी वर्ल्ड में ‘जीतू भैया’ के नाम से मशहूर जितेंद्र कुमार की टोटल नेटवर्थ के बारे में.
जितेंद्र कुमार की कमाई का मेन जरिया उनकी वेबसीरीज हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र कुमार ने पंचायत के आठ (8) एपिसोड्स के लिए चार (4) लाख की मोटी रकम वसूली थी. इसके साथ वो बीमा देखो और बिंगों के साथ की बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करके भी शानदार कमाई करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र कुमार की टोटल नेटवर्थ सात (7) करोड़ के आस पास बताई जाती है.
इस दौलत के साथ जितेंद्र कुमार के पास मुम्बई में खुद का बहुत ही आलीशान घर है. एक्टर के घर में उनके आराम की हर चीज को शामिल किया गया है. इस घर में जितेंद्र कुमार अपनी फैमिली के साथ सुकून से रहते हैं
आलीशान घर के अलावा जितेंद्र कुमार को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है. आपको बता दें कि उनके पास 88.18 की लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी , 82.10 लाख की मर्सिडीज बेंज ई-क्लास के साथ 48.43 की टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News