“तुम अपने पुराने प्रेमपत्रों को वापस लेकर आखिर करोगे क्या?” राहुल की भूतपूर्व प्रेमिका ने आगे पूछा – “मैंने पहले ही हीरे की अंगूठी और महंगे उपहार तुम्हें वापस कर दिए हैं. क्या तुम सोचते हो कि मैं इन पत्रों से भविष्य में तुम्हें ब्लैकमेल करने का नीच काम करूंगी?”
“नहीं नहीं,” मुल्ला ने प्रतिवाद किया – “ये बात नहीं है. मैं ऐसा कैसे सोच सकता हूँ. दरअसल मैंने इन पत्रों को एक अच्छे लेखक से लिखवाने में अच्छे खासे पैसे खर्च किये हैं, तो मैं इनका पुनर्प्रयोग करना चाहता हूँ.”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
“क्यों न आज कुछ अलग सा करें?” बगीचे में हाथों में हाथ डाले राहुल ने अपनी प्रेमिका से पूछा.
“ठीक है,” प्रेमिका ने कहा – “तुम्हीं बताओ.”
“तुम मुझे किस करने की कोशिश करो, ” राहुल ने आगे कहा – “और मैं तुम्हें झापड़ मारता हूँ!”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News